Hindi Cell
हिन्दी प्रकोष्ठ, कुलसचिव कार्यालय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़
|
|
परिचय: |
|
केन्द्रीय
सरकार/मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेशों/निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन माह मई, 2018 में किया गया था, जो कि प्रशासनिक खण्ड के तृतीय तल पर स्थित है। विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी
प्रकोष्ठ के गठन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:- |
|
1- |
राजभाषा (हिंदी)
अधिनियम, 1963 के नियमों का विश्वविद्यालय
स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु अपने स्तर से प्रयास करना। |
2- |
विश्वविद्यालय
स्तर पर राजभाषा (हिंदी) का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना। |
3- |
विश्वविद्यालय
स्तर पर राजभाषा (हिंदी) का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित कराना। |
4- |
विश्वविद्यालय
स्तर पर भारत सरकार के राजभाषा प्रभाग द्वारा समय-समय पर जारी लक्ष्यों/वार्षिक
लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अपने स्तर से प्रयास करना। |
5- |
राजभाषा (हिंदी)
की तिमाही/वार्षिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मंत्रालय को प्रेषित करना। |
6- |
विश्वविद्यालय की
वार्षिक प्रतिवेदन का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद करना। |
7- |
विश्वविद्यालय
स्तर पर गठित राजभाषा (हिंदी) कार्यान्वयन समिति को अपने स्तर से आवश्यक सहयोग
एवं सुझाव प्रदान करना। |
8- |
राजभाषा (हिंदी)
कार्यान्वयन समिति, अ.मु.यू., अलीगढ़ द्वारा आयोजित की जाने
वाली तिमाही बैठकों में हिन्दी अधिकारी, हिंदी प्रकोष्ठ का समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय
प्रतिभाग। |
9- |
विश्वविद्यालय के
विभिन्न कार्यालयों/विभागों/अनुभागों को हिंदी/हिंदी अनुवाद से संबंधित समस्याओं
के समाधान हेतु अपने स्तर से आवश्यक सहायता/सहयोग उपलब्ध कराना। |
10- |
विश्वविद्यालय के
विभिन्न कर्मचारियों को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले हिंदी सप्ताह/हिन्दी
पखवाड़ा समारोह में भाग लेने हेतु अपने
स्तर से प्रेरित/प्रोत्साहित करना। |